
90वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में सभी अवॉर्ड की घोषणा की जा चुकी है. इसमें बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड ‘द शेप ऑफ वॉटर’ को मिला है. इस फिल्म के निर्देशक गूलेर्मो डेल टोरो ने बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता है. ये अमेरिकी फैंटेसी ड्रामा है. इसमें 1962 के बाल्टीमोर शहर की कहानी बताई गई है. एक सरकारी लेबोरेटरी के गूंगे चौकीदार को पानी में रहने वाले जीव से प्रेम हो जाता है. इस फिल्म में सैली हॉकिन्स ने मुख्य भूमिका निभाई है. इसमें हॉकिंन्स को चौकीदार के रूप में दिखाया है, जो अपने घर में अकेली रहती हैं.
इसके अलावा बेस्ट लीड रोल एक्टर का अवार्ड डार्केस्ट ऑवर के लिए गैरी ओल्डमैन को दिया गया, जबकि बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड फ्रांसेस मैकडोरमंड को दिया गया. उन्हें ये अवॉर्ड थ्री बिलबोर्ड्स के लिए मिला. सबसे ज्यादा तीन अवॉर्ड क्रिस्टोफर नोलान की फिल्म डनकर्क ने जीता. इसे बेस्ट साउंड एडिटिंग, बेस्ट साउंड मिक्सिंग और बेस्ट फिल्म एडिटिंग का अवॉर्ड दिया गया. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसूरी के लिए सैम रॉकवेल ने जीता. बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड ब्लेड रनर 2049 को दिया गया.
मुख्य अवार्ड
– बेस्ट फिल्म: ‘द शेप ऑफ वॉटर’, निर्देशकः गूलेर्मो डेल टोरो
– बेस्ट एक्ट्रेस: फ्रांसेस मैकडोरमंड (फिल्म थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसूरी के लिए)
– बेस्ट लीड रोल एक्टर का अवार्डः डार्केस्ट ऑवर के लिए गैरी ओल्डमैन
– बेस्ट डायरेक्टर: द शेप ऑफ वॉटर के लिए गूलेर्मो डेल टोरो

दलित दस्तक (Dalit Dastak) साल 2012 से लगातार दलित-आदिवासी (Marginalized) समाज की आवाज उठा रहा है। मासिक पत्रिका के तौर पर शुरू हुआ दलित दस्तक आज वेबसाइट, यू-ट्यूब और प्रकाशन संस्थान (दास पब्लिकेशन) के तौर पर काम कर रहा है। इसके संपादक अशोक कुमार (अशोक दास) 2006 से पत्रकारिता में हैं और तमाम मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। Bahujanbooks.com नाम से हमारी वेबसाइट भी है, जहां से बहुजन साहित्य को ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। दलित-बहुजन समाज की खबरों के लिए दलित दस्तक को सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलो करिए। हम तक खबर पहुंचाने के लिए हमें dalitdastak@gmail.com पर ई-मेल करें या 9013942612 पर व्हाट्सएप करें।

