HomeTop Newsबिहार में जहरीली शराब पीने 5 की मौत

बिहार में जहरीली शराब पीने 5 की मौत

बिहार

पटना। बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी अवैध रूप से शराब की बिक्री जारी है. लाख कोशिशों के बावजूद इस पर पूरी तरह से रोक नहीं लग पाई है. रोहतास के कराकाट इलाके के दनवार में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की जान चली गई है. वहीं कुछ अन्य लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार छठ पूजा खत्म होने के बाद शुक्रवार रात यहां एक भोज का आयोजन किया गया था. उसी भोज में इन लोगों ने शराब पी थी. इनमें से 5 लोगों की मौत हो गई है. बाकियों का इलाज जारी है, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जाती है. ये गांव सोन नदी के तटीय इलाके में पड़ता है. यहां सोन दियारा इलाके में अवैध रूप से शराब बनाई जाती है. वहीं से शराब मंगाई गई थी. शराब पीने के बाद इनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद इन्हें आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया. दो लोगों की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

घटना से गुस्साए लोगों ने नासरीगंज कछवां-आरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. घटनास्थल पर जिला अधिकारी अनिमेष पराशर और रोहतास के पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिह ढिल्लों पहुंचे हुए हैं. वहां भारी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया है. ग्रामीणों का आरोप है कि यहां अवैध रूप से शराब तैयार की जाती है, लेकिन पुलिस उन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं करती, क्योंकि वह इनलोगों से मिली हुई है.

लोकप्रिय

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Skip to content