नई दिल्ली। उल्देपुर प्रकरण को लेकर दलित संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कमिश्नरी पार्क में 52 गांवों की महापंचायत आज होगी. महापंचायत को भीम आर्मी ने अपना समर्थन दे दिया है. आयोजकों का दावा है कि कई जिलों के दो हजार से ज्यादा लोग जुटेंगे. इसे लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है. खुफिया विभाग ने रिपोर्ट बनाकर लखनऊ भेज दी है.
दलित संघर्ष मोर्चा से जुड़े डॉक्टर सुशील गौतम ने बताया कि करीब 19 सामाजिक, छात्र और दलित संगठनों ने इस मोर्चा को समर्थन दिया है. महापंचायत कमिश्नरी पार्क में गुरुवार सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगी. पंजाब से टाइगर फोर्ट संगठन के पदाधिकारी भी आएंगे. भीम आर्मी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत नौटियाल के मौखिक समर्थन के बाद मेरठ से भीम आर्मी के कुछ कार्यकर्ता भी इस महापंचायत में आएंगे. इसके अलावा बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बागपत सहित हरिद्वार से भी समाज से जुड़े लोग पहुंचेंगे.
यह था उल्देपुर प्रकरण
गंगानगर क्षेत्र के उल्देपुर गांव में नौ अगस्त को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था. इसमें रोहित जाटव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. नौ में से तीन आरोपी जेल जा चुके हैं. पुलिस ने रोहित पक्ष पर भी क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया था. इसे लेकर दलित आंदोलन कर रहे हैं. 20 अगस्त की महापंचायत में पुलिस अफसरों ने क्रॉस केस समाप्त करने सहित कई मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ.
इसे भी पढ़ें-भीमा कोरेगांव हिंसा केस में ताबड़तोड़ छापेमारी, नक्सल समर्थक होने के शक में 5 गिरफ्तार2018
- दलित-बहुजन मीडिया को मजबूत करने के लिए और हमें आर्थिक सहयोग करने के लिये दिए गए लिंक पर क्लिक करेंhttps://yt.orcsnet.com/#dalit-dast

दलित दस्तक (Dalit Dastak) साल 2012 से लगातार दलित-आदिवासी (Marginalized) समाज की आवाज उठा रहा है। मासिक पत्रिका के तौर पर शुरू हुआ दलित दस्तक आज वेबसाइट, यू-ट्यूब और प्रकाशन संस्थान (दास पब्लिकेशन) के तौर पर काम कर रहा है। इसके संपादक अशोक कुमार (अशोक दास) 2006 से पत्रकारिता में हैं और तमाम मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। Bahujanbooks.com नाम से हमारी वेबसाइट भी है, जहां से बहुजन साहित्य को ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। दलित-बहुजन समाज की खबरों के लिए दलित दस्तक को सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलो करिए। हम तक खबर पहुंचाने के लिए हमें dalitdastak@gmail.com पर ई-मेल करें या 9013942612 पर व्हाट्सएप करें।

