23 मार्च को बिहार विधानसभा में हुई गुंडागर्दी के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल ने मोर्चा खोल दिया है। नीतीश कुमार पर गुंडई का आरोप लगाते हुए राजद ने कल 26 मार्च को बिहार बंद का ऐलान किया है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्विट करते हुए कहा-
सड़कछाप गुंडई पर उतर आए अहंकारी नीतीश कुमार द्वारा विधानसभा के चीरहरण, माननीय विधायकों के साथ मारपीट, बेरोजगारी, महँगाई और सरकारी भ्रष्टाचार के विरुद्ध कल, 26 मार्च, को महागठबंधन के द्वारा बिहार में बिहार बन्द का आह्वान किया है!
सभी बिहारवासी बन्द में हिस्सा लें!
"हमलोग कौनों BJP के सदस्य हैं जो इनके(नीचीश कुमार) धमकी से हम डरेंगे?"
होगी कोई BJP जैसी मिस्ड कॉल पार्टी जो अपने आप को दंगाई सिद्ध कर चुके नीचीश कुमार के डर से थर थर काँपती है!
राजद कार्यकर्ता विधानसभा में घटिया गुंडई करवाने वाले नीचीश को एड़ी की चोट पर रखते हैं! pic.twitter.com/rjdX4vQJTs
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) March 25, 2021
23 मार्च की घटना के बाद से ही नीतीश कुमार की किरकिरी हो रही है। हर ओर नीतीश कुमार की आलोचना हो रही है। राजद और इसके नेता तेजस्वी यादव खासकर नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। तेजस्वी ने एक वीडियो जारी कर भी नीतीश पर निशाना साधा है।
देखिए कैसे उत्तेजित मुख्यमंत्री विधानपरिषद में सत्ता पक्ष के सदस्यों को उकसा रहे है। कह रहे है देखो, हमारे पास कितना संख्या बल है। मानो कह रहे है वहाँ अखाड़ा है और कुश्ती होना है। CM इतना ज़ोर और संख्या मेरे सामने विधानसभा में क्यों नहीं बतियाते? कमजोर इंसान को ही ग़ुस्सा आता है। pic.twitter.com/nfnl75m2RM
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 24, 2021

दलित दस्तक (Dalit Dastak) साल 2012 से लगातार दलित-आदिवासी (Marginalized) समाज की आवाज उठा रहा है। मासिक पत्रिका के तौर पर शुरू हुआ दलित दस्तक आज वेबसाइट, यू-ट्यूब और प्रकाशन संस्थान (दास पब्लिकेशन) के तौर पर काम कर रहा है। इसके संपादक अशोक कुमार (अशोक दास) 2006 से पत्रकारिता में हैं और तमाम मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। Bahujanbooks.com नाम से हमारी वेबसाइट भी है, जहां से बहुजन साहित्य को ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। दलित-बहुजन समाज की खबरों के लिए दलित दस्तक को सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलो करिए। हम तक खबर पहुंचाने के लिए हमें dalitdastak@gmail.com पर ई-मेल करें या 9013942612 पर व्हाट्सएप करें।