नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यकमंत्री के तौर पर आज 20 नवंबर 2025 को शपथ ली। उनके साथ 26 अन्य ने भी मंत्री पद की शपथ ली, जिसमें सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शामिल हैं। इस शपथ ग्रहण के साथ ही नीतीश कुमार देश में सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले नेता बन गए हैं।
सीएम नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में-:
सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पाण्डेय, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, राम कृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार, मोहम्मकद जमा खान, संजय सिंह टाईगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेन्द्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेन्द्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश शामिल रहे।
शपथ लेने वाले 26 मंत्रियों में भाजपा के कोटे से 14, जदयू से 08, लोजपा (रामविलास)-02, हम- 01 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से 01 नाम शामिल है।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एनडीए के तमाम दिग्गऔज नेता और कई राज्यों के मुख्य मंत्री भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार 19 साल से ज्यादा का सफ़र तय कर चुके हैं। बिहार के इतिहास में अभी तक किसी भी मुख्यमंत्री का कार्यकाल इतना लंबा नहीं रहा है। अगर नीतीश 6 साल और मुख्यमंत्री बने रहें तो वह देश में सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री बनने का रिकार्ड भी बना पाएंगे?
देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड पवन कुमार चामलिंग के नाम है. पवन चामलिंग 1994 से लेकर 2019 तक सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे। 12 दिसंबर 1994 को पहली बार मुख्यमंत्री बने थे और 26 मई 2019 तक, लगभग 24 साल और 165 दिन तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।

दलित दस्तक (Dalit Dastak) साल 2012 से लगातार दलित-आदिवासी (Marginalized) समाज की आवाज उठा रहा है। मासिक पत्रिका के तौर पर शुरू हुआ दलित दस्तक आज वेबसाइट, यू-ट्यूब और प्रकाशन संस्थान (दास पब्लिकेशन) के तौर पर काम कर रहा है। इसके संपादक अशोक कुमार (अशोक दास) 2006 से पत्रकारिता में हैं और तमाम मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। Bahujanbooks.com नाम से हमारी वेबसाइट भी है, जहां से बहुजन साहित्य को ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। दलित-बहुजन समाज की खबरों के लिए दलित दस्तक को सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलो करिए। हम तक खबर पहुंचाने के लिए हमें dalitdastak@gmail.com पर ई-मेल करें या 9013942612 पर व्हाट्सएप करें।

