नई दिल्ली। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव अभी चारा घोटाले में जेल में सज़ा काट रहे हैं. लालू भले ही जनता से रू-ब-रू न हो पा रहे हों लेकिन उनका संदेश लगातार उनके समर्थकों तक पहुंच रहा है. लालू प्रसाद यादव समय समय पर वो ट्वीट कर अपने मन की बात लोगों तक पहुंचाते है. लेकिन इस बार लालू ने ट्वीट के ज़रिए कबीर के इस दोहे को शेयर करते हुए लिखा ‘कबीरा जब हम पैदा हुए, जग हंसे हम रोये. ऐसी करनी कर चलो, हम हंसे जग रोये.’
इसके बाद से ही ट्वीटर पर उनके विरोधियों ने उनकी जमकर खिंचाई की. तरह तरह के हास्यास्पद कमैंट्स उनके इस ट्वीट पर आने लगे. जहां एक तरफ लालू के समर्थकों ने उनको ट्वीट कर “मिस यू नेताजी” कहा तो वहीं दूसरी उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रशंसक ने ये तक ट्वीट कर डाला “ललवा जब तुम पैदा हुए, भैंस रोये तुम हँसे ऐसी करनी कर चले, भैंस हँसे तुम जेल में फंसे”.
इससे पहले भी कई बार लालू अपने बेबाक ट्वीट्स के लिए ट्रोल किए जा चुके हैं. 9 जनवरी को लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा था, अंधेरों को चीर कर सूरज की तरह निकलता है, लालू सच के लिए लड़ता है सर उठा कर ही चलता है. इस पर भी उनके समर्थकों और विरोधियों के बीच जमकर ट्वीटर वॉर हुआ था. गौरतलब है कि लालू यादव का ट्विट उनके बेटे चला रहे हैं.
- संपादित-पीयूष

दलित दस्तक (Dalit Dastak) साल 2012 से लगातार दलित-आदिवासी (Marginalized) समाज की आवाज उठा रहा है। मासिक पत्रिका के तौर पर शुरू हुआ दलित दस्तक आज वेबसाइट, यू-ट्यूब और प्रकाशन संस्थान (दास पब्लिकेशन) के तौर पर काम कर रहा है। इसके संपादक अशोक कुमार (अशोक दास) 2006 से पत्रकारिता में हैं और तमाम मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। Bahujanbooks.com नाम से हमारी वेबसाइट भी है, जहां से बहुजन साहित्य को ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। दलित-बहुजन समाज की खबरों के लिए दलित दस्तक को सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलो करिए। हम तक खबर पहुंचाने के लिए हमें dalitdastak@gmail.com पर ई-मेल करें या 9013942612 पर व्हाट्सएप करें।

