HomeTop Newsलालू परिवार की फिर बड़ी मुश्किले, दामाद को ED का समन

लालू परिवार की फिर बड़ी मुश्किले, दामाद को ED का समन

नई दिल्ली। आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं. लालू को जेल गए 15 दिन भी पूरे नहीं हुए थे कि उनके दूसरे दामाद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोटिस जारी कर दिया. ईडी ने उन पर पटना की विवादित जमीन को खरीदने के लिए बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 1 करोड़ रुपये का लोन देने को आरोप लगाया है.

इस मामले में आगे की कार्यवाही में ईडी राहुल से जानने की कोशिश करेगी कि राहुल यादव के पास अपनी सास को देने के लिए इतने रूपये कहा से आए. आरोपों के मुताबिक यह मामला मनी लॉंडरिंग का है जिसमें मिस मिशैल पैकर्स एंड प्रिंटर्स प्रईवेट लिमिटेड नाम की फर्म का इस्तेमाल किया गया था. आपको बता दें कि इस कंपनी में लालू यादव की बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार का नाम भी जुड़ा है और ईडी पहले भी इस मामले में इन दोनो से पूछताछ कर चुकी है.

  • संपादन- पीयूष शर्मा

लोकप्रिय

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Skip to content