नई दिल्ली। सदी का सबसे लंबा ग्रहण देखने के लिए तैयार हो जाएं. न्यूज एजेंसी भाषा की जानकारी के मुताबिक ‘ब्लड मून’ दिखने वाला है. दुबई में 27 जुलाई को इस सदी का सबसे लंबा चन्द्र ग्रहण दिखाई देगा. अधिकारियों ने बताया कि ग्रहण के दौरान चन्द्रमा करीब चार घंटे के लिए धरती की छाया में आ जाएगा. इस ग्रहण को कम से कम तीन महाद्वीपों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा.
दुबई एस्ट्रोनॉमी ग्रुप के अनुसार, यह ग्रहण सदी का सबसे लंबा ग्रहण होगा जो करीब एक घंटे 43 मिनट का होगा, इस दौरान ‘ब्लड मून’ दिखेगा. ‘ब्लड मून’ पूर्ण चन्द्र ग्रहण के दौरान बनने वाले चन्द्रमा के ‘रिंग’ को कहते हैं. आंशिक चन्द्र ग्रहण दो घंटे बारह मिनट (22:24 से देर रात 2:19) जबकि पूर्ण चन्द्र ग्रहण एक घंटे 43 मिनट (रात 23:30 से देर रात 1:13) का होगा. जानकारों का ऐसा कहना है कि इस दौरान चंद्रमा पूरा दिखाई देगा लेकिन हल्का लाल रंग का दिखाई देने लगेगा.
Read Also-बुद्ध पूर्णिमा विशेषः भारत में धम्म कारवां की दिशा
- दलित-बहुजन मीडिया को मजबूत करने के लिए और हमें आर्थिक सहयोग करने के लिये दिए गए लिंक पर क्लिक करें https://yt.orcsnet.com/#dalit-dastak

दलित दस्तक (Dalit Dastak) साल 2012 से लगातार दलित-आदिवासी (Marginalized) समाज की आवाज उठा रहा है। मासिक पत्रिका के तौर पर शुरू हुआ दलित दस्तक आज वेबसाइट, यू-ट्यूब और प्रकाशन संस्थान (दास पब्लिकेशन) के तौर पर काम कर रहा है। इसके संपादक अशोक कुमार (अशोक दास) 2006 से पत्रकारिता में हैं और तमाम मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। Bahujanbooks.com नाम से हमारी वेबसाइट भी है, जहां से बहुजन साहित्य को ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। दलित-बहुजन समाज की खबरों के लिए दलित दस्तक को सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलो करिए। हम तक खबर पहुंचाने के लिए हमें dalitdastak@gmail.com पर ई-मेल करें या 9013942612 पर व्हाट्सएप करें।

