गुजरात। गुजरात चुनाव में मुश्किल से मिली जीत के बाद भाजपा की सरकार तो बन गई है, लेकिन मंत्रालयों को लेकर खिंचतान ने मुश्किल बढ़ा दी है. पाटीदारों को अपने पाले में रखने के लिए पार्टी ने कद्दावर नेता नितिन पटेल को उपमुख्यमंत्री तो बना दिया है, लेकिन उन्हें ढंग का मंत्रालय नहीं दे रहे हैं. इससे नाराज नितिन पटेल ने अभी तक अपना कार्यभार ग्रहण नहीं किया है.
पटेल की नाराजगी की खबरों के बीच पाटीदार आंदोलन के प्रमुख नेता हार्दिक पटेल ने नितिन पटेल को एक बड़ा ऑफर दे दिया है. हार्दिक ने कहा है कि अगर नितिन पटेल 10 विधायकों के साथ बीजेपी छोड़ने के लिए तैयार हैं तो वो कांग्रेस से उनके लिए बात कर सकते हैं. हार्दिक पटेल ने यह भी कहा कि अगर बीजेपी उनकी इज्जत नहीं करती है तो उन्हें तुरंत पार्टी छोड़ देना चाहिए, वो कांग्रेस में नितिन पटेल को सम्मानजनक जगह दिलवाएंगे.
खबर है कि नितिन पटेल वित्त मंत्रालय न मिलने से नाराज हैं. पटेल इतने ज्यादा नाराज हैं कि वह गुरुवार को हुए कैबिनेट की पहली बैठक में भी शामिल नहीं हुए. बाद में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी उनको मनाने के लिए घर गए. फिलहाल दोनों पक्षों के बीच अभी दबाव का खेल जारी है. तो वहीं नितिन पटेल के घर पर उनके समर्थकों की भीड़ लगी है. पटेल के समर्थक विधायक भी उनके घर पहुंच कर अपना समर्थन जता चुके हैं. अगर भाजपा ने इस लड़ाई को जल्दी नहीं सुलझाया तो पटेल ने इस्तीफे की धमकी दे डाली है. ऐसे में कहीं उन्होंने हार्दिक पटेल के प्रस्ताव पर विचार कर लिया तो गुजरात में भाजपा की सत्ता उलट सकती है. हालांकि फिलहाल इसकी संभावना नहीं दिख रही है लेकिन राजनीति में कब क्या हो जाए कोई नहीं कह सकता.

दलित दस्तक (Dalit Dastak) साल 2012 से लगातार दलित-आदिवासी (Marginalized) समाज की आवाज उठा रहा है। मासिक पत्रिका के तौर पर शुरू हुआ दलित दस्तक आज वेबसाइट, यू-ट्यूब और प्रकाशन संस्थान (दास पब्लिकेशन) के तौर पर काम कर रहा है। इसके संपादक अशोक कुमार (अशोक दास) 2006 से पत्रकारिता में हैं और तमाम मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। Bahujanbooks.com नाम से हमारी वेबसाइट भी है, जहां से बहुजन साहित्य को ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। दलित-बहुजन समाज की खबरों के लिए दलित दस्तक को सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलो करिए। हम तक खबर पहुंचाने के लिए हमें dalitdastak@gmail.com पर ई-मेल करें या 9013942612 पर व्हाट्सएप करें।

